मुख्यमंत्री की हनक से बदल गया शहर

जागरण संवाददाता बलिया मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शुक्रवार को शहर में हर तरफ चर्चा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:31 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:31 PM (IST)
मुख्यमंत्री की हनक से बदल गया शहर
मुख्यमंत्री की हनक से बदल गया शहर

जागरण संवाददाता, बलिया : मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शुक्रवार को शहर में हर तरफ चर्चा थी। जिला अस्पताल के वार्डों में बेड की पुरानी चादर नई नजर आई। माइक से कोरोना से बचाव के लिए प्रचार हो रहा था। ओवरब्रिज के हर ज्वाइंट पर चार साल से गड्ढा भरा हुआ था। उसमें गिरकर हर दिन लोग घायल होते रहते थे, उसकी मरम्मत में मामूली खर्च था लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। मुख्यमंत्री के आगमन की हनक से गड्ढ़े गायब हो गये। विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक सब कुछ बेहतर दिखा। शहर में प्रवेश करने पर कटहल नाला में मुख्यमंत्री को गंदगी न दिखे, इसलिए पुल के दोनों तरफ टीन शेड लगाकर ढंक दिया गया, उस पर नगरपालिका ने लिखवा दिया-'स्वच्छ बलिया, सुंदर बलिया' ऐसा इसलिए किया ताकि सीएम को नाला गंदगी न दिखे। आज पूरा शहर भी जाममुक्त था। जबकि कोई ऐसा दिन नहीं, जिस दिन जाम से लोग जूझते नहीं हो।

chat bot
आपका साथी