ग्रामीण क्षेत्रों में भी उमंग व उल्लास से मनाया गया आस्था का पर्व

रसड़ा : छठ पूजा का पावन पर्व का पहले दिन मंगलवार को रसड़ा नगर सहित सभी ग्रामीण अंचलों में धूम-धाम से सम्पन्न हुआ। व्रती महिलाओं ने अस्तागामी भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर विधिवत पूजा अर्चन किया। नगर के ऐतिहासिक श्रीनाथ सरोवर पर व्रती महिलाओं सहित उनके परिजनों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 10:08 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 10:08 PM (IST)
ग्रामीण क्षेत्रों में भी उमंग व उल्लास से मनाया गया आस्था का पर्व
ग्रामीण क्षेत्रों में भी उमंग व उल्लास से मनाया गया आस्था का पर्व

जागरण संवाददाता, बलिया: नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था का पर्व उमंग व उल्लास के साथ मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रा में छठ घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

रसड़ा : रसड़ा नगर सहित सभी ग्रामीण अंचलों में व्रती महिलाओं ने अस्तागामी भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर विधिवत पूजा अर्चन किया। नगर के ऐतिहासिक श्रीनाथ सरोवर पर व्रती महिलाओं सहित उनके परिजनों का सैलाब उमड़ पड़ा। व्रती महिलाओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए विधायक उमाशंकर ¨सह, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोती रानी सोनी, अध्यक्ष प्रतिनिधि वशिष्ठ नारायण सोनी, श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरि आदि की तरफ से प्रकाश आदि तरफ समुचित व्यवस्था की गई थी।

विधायक उमाशंकर दउरा लेकर पहुंचे छठ घाट

जासं, नगरा : खाकी बाबा छठ घाट पर विधायक उमाशंकर ¨सह व उनके अनुज रमेश ¨सह दउरा लेकर पहुंचे। मन्नत पूरा कराने पेट के बल लेट कर व्रती महिलाएं छठ घाट पर पहुंची। व्रती महिलाओं ने अस्तांचल सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। इस मौके उनके पिता घूरहू ¨सह, पत्नी पुष्पा ¨सह व उनकी पुत्री मौजूद रहीं।

घाटों पर उमड़ा व्रती महिलाओं का सैलाब

जासं, रेवती (बलिया) : सूर्य षष्ठी के पर्व पर बड़ी बाजार शिवाला,भगवती घाट, गांधी घाट, नारी तीर, बाड़ी गढ, उत्तर टोला पुल पर,रामलीला मैदान सहित अलग-अलग घाटों पर महिलाओं की सर्वाधिक भीड़ रही। पूर : पूर में व्रतीं महिलाएं सूर्य की अराधना करने के बाद अ‌र्घ्य दी। क्षेत्र के पकड़ी, पहराजपुर, खड़सरा, खेजुरी, मुंजही, एकइल, गढ़मलपुर सहित अन्य गांवों में यह पर्व मनाया गया।

सुखपुरा : कस्बे के इंटर कॉलेज,बुढ़वा शिव जी एवं जूनियर हाई स्कूल के तालाबों पर छठ व्रतियों की काफी भीड़ रही। सहतवार : बड़ा पोखरा, रेलवे क्रा¨सग के बालक बाबा के स्थान के पास पोखरे व दासजी के पास स्थिति पोखरे की साफ सफाई व बिजली की व्यवस्था नगर पंचायत के तरफ की गयी थी। नगरपंचायत अध्यक्ष सरिता ¨सह व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वर्ण प्रभा ¨सह ने सभी श्रद्धालुओं से मिलकर उनके सूर्यषष्टी की त्योहार पर मंगलमय की कामना की।

---

जुटा आस्था का जनसैलाब

जासं, बिल्थरारोड (बलिया): नगर के नगर के रामलीला मैदान बिचला पोखरा वार्ड नं. 5, कुण्डैल रेल ढाला के समीप नवकापुरा वार्ड नं. 3, बिठुआ पोखरा वार्ड नं. 6 एवं पश्चिम पोखरा वार्ड नं. 8 के घाटों को हजारों छठव्रति महिलाओं ने श्रद्धा के साथ छठ माता का पूजन किया और डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य प्रदान किया। इस मौके पर नपं चेयरमैन दिनेश कुमार द्वारा भगवान सूर्य की प्रतिमा की स्थापना की गई।

chat bot
आपका साथी