मनाया सेवा सप्ताह, मरीजों में बांटा फल

जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:03 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:03 PM (IST)
मनाया सेवा सप्ताह, मरीजों में बांटा फल
मनाया सेवा सप्ताह, मरीजों में बांटा फल

जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मरीजों में फल तथा मिष्ठान वितरित किया गया। क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने कहा कि मोदी का जीवन गरीबों, किसानों व वंचितों की सेवा में समर्पित है। इस दौरान डॉ.अजय तिवारी, डॉ व्यास जी, डॉ. नीरज कुमार, गणेश सोनी, प्रयाग चौहान, मनीष सिंह आदि मौजूद थे। वृद्धजनों को वितरित किया फल-मिष्ठान

गड़वार : सेवा सप्ताह के तहत भाजपा के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के नेता हिमांशु प्रताप सिंह ने कस्बा स्थित वृद्धाश्रम में जाकर वृद्धजनों में फल व मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता मन्नू सिंह, मानवेंद्र सिंह, प्रशांत, ट्विकल आदि लोग मौजूद थे। वृद्धाश्रम के अधीक्षक घनश्याम सिंह ने आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी