आपसी सद्भाव के साथ मनाएं मोहर्रम पर्व : एसडीएम

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) मोहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार की शाम रसड़ा कोतवाली परि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:34 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:34 PM (IST)
आपसी सद्भाव के साथ मनाएं मोहर्रम पर्व : एसडीएम
आपसी सद्भाव के साथ मनाएं मोहर्रम पर्व : एसडीएम

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : मोहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार की शाम रसड़ा कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। शिया समुदाय के लोगों ने प्रदेश के डीजीपी द्वारा दिए गए नये आदेश के विरोध में बहिष्कार कर दिया। सुन्नी समुदाय के लोगों ने बैठक में भाग लिया। अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी प्रभुदयाल ने कहा कि किसी भी चौक पर ताजिए नहीं रखे जाएंगे और न किसी जुलूस की अनुमति दी जाएगी। लोग घरों में परंपरागत तरीके से पर्व मनाएं। क्षेत्राधिकारी एसएन वैस, चौकी इंचार्ज राजकपूर सिंह, अखिलेश मौर्या आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी