अकीदत व एहतराम के साथ मना जश्ने ईद मिलादुन्नबी

जागरण संवाददाता, बलिया : इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व जिले भर में हर्षोल्लास पूर्ण ढंग से मनाया गया। पर्व पर जिले भर में मुस्लिम बंधुओं ने जुलूस निकाला तो पैगंबर साहब को याद कर उनके नाम पर कलाम पढ़ा गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 10:01 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 10:01 PM (IST)
अकीदत व एहतराम के साथ मना जश्ने ईद मिलादुन्नबी
अकीदत व एहतराम के साथ मना जश्ने ईद मिलादुन्नबी

जागरण संवाददाता, बलिया : इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व जिले भर में हर्षोल्लास पूर्ण ढंग से मनाया गया। पर्व पर जिले भर में मुस्लिम बंधुओं ने जुलूस निकाला तो पैगंबर साहब को याद कर उनके नाम पर कलाम पढ़ा गया। इसे लेकर हर ओर उल्लास व उत्साह का माहौल रहा। पर्व को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। नगर के बिशुनीपुर चौराहे पर पूर्व मंत्री नारद राय व नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता ने जुलूस की आगवानी की। पूर्व मंत्री व पूर्व नपाध्यक्ष को मुस्लिम बंधुओं ने टोपी पहनाई। वहीं शहीद पार्क चौक में चेयरमैन अजय कुमार ने जुलूस का स्वागत किया।

बारह रबी अव्वल शरीफ की मुबारक तारीख मुसलमानों के लिए खुशी और मुसर्रत का दिन है। इसलिए इस मौके पर तमाम मुस्लिम बंधु जगह-जगह से जुलूस निकालकर हजरत मुहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान करते हैं। ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस में मुसलमान भाइयों ने मदनी मस्जिद सहित अन्य पाक स्थलों का खूबसूरत झांकी बनाकर नगर भ्रमण किए। जुलूस में बहेरी, गुदरी बाजार, काजीपुरा, रहमतनगर सहित अन्य जगहों के मुसलमान बंधु शरीक हुए। रेवती : नगर के उत्तर टोला बड़ी मस्जिद के समीप से निकला जुलूस गुदरी बाजार, बड़ी बाजार, थाना के रास्ते बस स्टैंड पहुंचा। वहां से पुन: थाना होते हुए मठिया बाजार, बीज गोदाम से उत्तर टोला भ्रमण करते हुए अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच कर संपन्न हुआ। गुदरी बाजार के दंतहा तिराहे पर मुहम्मद हजरत साहब के जन्मदिन व वारावफात के संबंध के महत्व पर चर्चा की गई। जुलूस में नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पांडेय उर्फ कनक पांडेय, मो.मंजूर, नसीम, महताब, हाफिज मो.अलाउद्दीन, अब्दुल कादिर, शाहिद रजा, ¨पटू आदि शामिल थे। शांति व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष रेवती राकेश कुमार ¨सह के अलावा सहतवार, हल्दी, दोकटी पुलिस तैनात रही।

पूर : हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर बुधवार को मुस्लिम बंधुओं ने जुलूस निकाला जो कस्बे के मस्जिद से निकलकर प्रमुख मार्गों से होते हुए मनियर तिराहे पर खत्म हुआ। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अजय कुमार ¨सह, प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार ¨सह, हस्मत खां, हसनैन अंसारी, मो.खालिद आदि शामिल थे।

बेरुआरबारी : ईद मिलादुन्नबी के पाक पर्व पर सेमरी गांव में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। छोटे-छोटे बच्चे भी बड़े ही उत्साह के साथ जुलूस में शामिल थे। इस मौके पर सदर •ाुल़्िफ़कार, अली कादरी, इसराइल खान, सचिव बब्लू खान, शिब्बू खान, हाजी कादिर न•ाीर, आरिफ आदि शामिल थे।

रसड़ा : नगर में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को पूरे अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। सुबह लगभग 10 बजे मस्जिद हज्जिन से एक भव्य जुलूस निकाला गया जो मोहल्ला कोट, ब्रम्हस्थान, सदर बाजार, स्टेशन रोड तथा पानी टंकी होते हुए पुन: मस्जिद हज्जिन पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ। जुलूस में घोड़ों व ऊंटों पर सवार युवक हजरत मुहम्मद साहब की शान में नारे लगा रहे थे। जुलूस का नेतृत्व विधायक प्रतिनिधि रमेश ¨सह के साथ जावेद उर्फ बब्लू, नईम अहमद, बन्ने, समीम अहमद, बब्लू अमहर, रामजी स्टेट, रणजीत, मौलाना करहानी, नौशाद आदि कर रहे थे। वहीं अंजुमन गुलामाने मुस्तफा पुरानी कोट के लोगों ने भी जुलूस की अगुवाई की। जुलूस के लंबे काफिले के साथ बारगाहे रेसालत में नातियां कलाम के साथ लोगों ने अकीदत के फूल न्योछावर किए। इस पर्व की पूर्व संध्या पर अंजुमन गुलामाने मुस्तफा के तत्वावधान में मोहल्ला कोट में जश्ने मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। इसमें मौलाना अमानउल्लाह कादिरी ने तकरीर की व जनाब नसर इकबाल, वसीम राही, इकबाल फैजी, इरशाद रिजवी, अख्तर करहानी, हाफिज आफताब, कादिर साहब आदि ने मुहम्मद साहब की शान में नात-ए-पाक पेश किया।

चिलकहर : ईद-मिलादुन्नबी का पर्व हजौली, चिलकहर, औंदी, सिकरिया, हथौड़ी आदि जगहों पर अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों ने जुलूस निकाल कर कला व जौहर का प्रदर्शन किया।

फेफना : ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर इस्लामिया इंटर कालेज से मुस्लिम बंधुओं ने जुलूस निकालकर भ्रमण किया। इस मौके पर मौलाना दिलनवा•ा, कारी उस्मान, मौलाना इब्राहिम, मोकिम शाह, जुबेर अहमद आदि मौजूद थे।

सहतवार : स्थानीय नगर पंचायत के बड़ी मस्जिद व छोटी मस्जिद से जुलूस मौलाना इस्माइल के नेतृत्व में निकाला गया। जुलूस नगर भ्रमण करते हुए बड़ी मस्जिद पर समाप्त हुआ। उसके बाद मस्जिद के मौलाना मोहम्मद इस्माईल साहब ने फातिहा पढ़ सभी बन्दों को तबर्रूक दी। इस मौके पर पंकज ¨सह, शशिकान्त ¨सह, सुनील ¨सह, रितेश ¨सह, जहीर खान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी