पंखे से लटकता मिला मैनेजर का शव, सनसनी

जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) कस्बे में नगरा-सिकंदरपुर मार्ग पर स्थित कैशपार माइक्रो क्रेि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:27 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:27 PM (IST)
पंखे से लटकता मिला मैनेजर का शव, सनसनी
पंखे से लटकता मिला मैनेजर का शव, सनसनी

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया): कस्बे में नगरा-सिकंदरपुर मार्ग पर स्थित कैशपार माइक्रो क्रेडिट के मैनेजर विजय कुमार (28) का शव रविवार की शाम आफिस के कमरे में पंखे से लटकता मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फारेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर नमूना एकत्रित किया। कैशपार माइक्रो क्रेडिट ने नगरा में अपना ब्रांच तीन साल पहले खोला था। यह कंपनी गांवों में समूहों का गठन कर ब्याज पर त्रृण देती है। समूह गठन में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है। इसमें शाखा प्रबंधक को लेकर सात कर्मचारी कार्यरत थे। इसमे तीन महिला व तीन पुरुष कर्मचारी थे। मैनेजर पद पर तैनात मिर्जापुर जिलेद के अहरौरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी विजय कुमार का शव उनके कमरे में पंखे के सहारे लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि तीन माह पहले ही गाजीपुर जनपद के जखनियां शाखा से इस शाखा से तबादला होने पर आए थे। बैंक का ऑफिस व उनका आवास एक ही कमरे था। बिल्डिग में रहने वाले सह कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर में खाना खाने के बाद कहे कि हम अपने कमरे में जा रहे है। उसके बाद वह जाकर अपने कमरे में सो गए। कुछ देर बाद जब किसी काम से एक कर्मचारी ऑफिस में गया तो देखा कि मैनेजर कमरे में पंखे से चादर के सहारे लटके हुए हैं। इसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों और पुलिस को दी। थानाध्यक्ष संजय सरोज ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मैनेजर ने फांसी क्यों लगाई यह यक्ष प्रश्न लोगों के जेहन में कौंध रहा है। फोरेंसिक टीम के सदस्य कांस्टेबल आनंद और कांस्टेबल संदीप ने बताया कि घटना से संबंधित सभी पहलुओं से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी