डंफर की टक्कर से पोखरे में गिरी कार, एक गंभीर

डंफर से टक्कर लगने के बाद कार पोखरे में गिर गई। हाद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:44 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 04:44 PM (IST)
डंफर की टक्कर से पोखरे में गिरी कार, एक गंभीर
डंफर की टक्कर से पोखरे में गिरी कार, एक गंभीर

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : डंफर से टक्कर लगने के बाद कार पोखरे में गिर गई। हादसे में ग्राम सचिव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डंफर चालक वाहन सहित फरार हो गया।

रसड़ा-कोटवारी मार्ग के डेहरी पोखरे के समीप शनिवार को दोपहर लगभग दो बजे ग्राम सचिव नित्यानंद सिंह (32) निवासी रेकुंआ थाना नगरा कार से रसड़ा की ओर से आ रहे थे। तभी सामने से आ रहे डंफर ने कार में टक्कर मार दी। डंफर पर मिट्टी लदी थी। टक्कर के बाद कार पलटते हुए पोखरे में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल नित्यानंद को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं हादसे के बाद डंफर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की।

chat bot
आपका साथी