निर्मित पुस्तकालय भवन उपेक्षा का शिकार

जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) जनसंघ के संस्थापक पं.दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 08:12 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:09 AM (IST)
निर्मित पुस्तकालय भवन उपेक्षा का शिकार
निर्मित पुस्तकालय भवन उपेक्षा का शिकार

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : जनसंघ के संस्थापक पं.दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में उन्हीं के नाम पर ब्लाक रोड पर निर्मित पुस्तकालय भवन उपेक्षा का शिकार होकर उनके नाम को मुंह चिढ़ा रहा है। बिल्थरारोड के विधायक की निधि से 25 लाख की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण वर्ष 2018 में हुआ था। स्थिति यह है कि भवन के अंदर गंदगी का अंबार लगा है।

भवन की खिड़कियों पर जाली न होने से कमरे कबूतरों का रैन बसेरा बन गए हैं। दो वर्ष बाद ही छत का जर्जर होना भवन निर्माण में हुए भारी बंदरबांट की कहानी बयां कर रहा है। जब इस पुस्तकालय भवन का लोकार्पण हुआ तो लोगों को लगा कि अब उन्हें पढ़ने के लिए ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध हो सकेंगी कितु अब तक भवन आम लोगों के लिए खोला ही नहीं गया। भवन का ताला कभी कभार ही खुलता है। भवन के अंदर शौचालय तो बना कितु पानी टंकी व टुल्लू पंप न लगने से वह भी बेकार साबित हो रहा है। इस बरसात के मौसम में बरामदे का प्लास्टर भी धंस गया है।

शुक्रवार को जब भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ल की अगुवाई में कार्यकर्ता भवन की साफ-सफाई के लिए पहुंचे तो अंदर का ²श्य देख कर दंग रह गए। भीतर गंदगी का अंबार लगा हुआ था। नहला न होने से छत का पानी रिसाव होकर अंदर आ रहा था। शौचालय की सीट में कबूतरों ने अंडा दे रखा था। हालांकि उपकरण उपलब्ध न होने से भवन की साफ-सफाई नहीं हो सकी। पुस्तकों के नाम पर भवन में कुछ ही पुस्तकें रखी गई हैं।

विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि भवन में जो कमियां रह गई हैं उसे निर्माण कार्य कराकर शीघ्र ही दूर किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी