बसपाइयों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

बसपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बसपा नेता अंगद मिश्र के नेतृ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 05:40 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 05:40 PM (IST)
बसपाइयों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
बसपाइयों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : बसपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बसपा नेता अंगद मिश्र के नेतृत्व में पांच सूत्रीय ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को संबोधित उप जिलाधिकारी बलिया प्रशांत कुमार नायक को सौंपा है। गंगा एवं घाघरा की कटान से बचाव हेतु शासन द्वारा अरबों रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है लेकिन उन कार्यो में मानक का दुरुपयोग कर धन लूटा जा रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। नौरंगा गंगा घाट पर स्थापित पीपा पुल 15 जून से पहले टूट जाना। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पूर्ण रूप से गड्ढे में तब्दील होना, यह सब बड़े भ्रष्टाचार का उदाहरण है। इसके बावजूद सरकार के लोग सबकुछ ठीक होने का दावा कर रहे हैं। पत्रक देने वालों में सोनू गुप्ता, आदित्य मिश्र, मनोरंजन राव, जनार्दन राम, विजय तिवारी मगन व अमर पासवान आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी