भाइयों की कलाइयों पर बांधी राखी, दीर्घजीवन की कामना

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्ष व उल्लासपूर्ण माहौल में सोमवार को मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:20 PM (IST)
भाइयों की कलाइयों पर बांधी राखी, दीर्घजीवन की कामना
भाइयों की कलाइयों पर बांधी राखी, दीर्घजीवन की कामना

जागरण संवाददाता, बलिया : रक्षाबंधन पर्व हर्ष व उल्लासपूर्ण माहौल में सोमवार को मनाया गया। बहनों ने भाइयों की सलामती के लिए रक्षा सूत्र बांधा और दीर्घजीवन की कामना की। भाइयों ने बहनों को मुंहमांगा उपहार देकर खुश कर दिया। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुफ्त बस यात्रा का बहनों ने जमकर लुत्फ उठाया और इसकी सराहना भी की।

जिला प्रशासन से मिली छूट का लोगों ने भरपूर फायदा भी उठाया। शहर सहित ग्रामीणांचलों में रक्षाबंधन का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। चहुंओर रक्षाबंधन की धूम रही। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लिया। क्षेत्र की मिठाइयों की दुकानों पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही।

-

एल-वन अस्पताल में डॉक्टरों ने बंधवाई राखी

उधर बसंतपुर स्थित एल-वन अस्पताल में भर्ती महिलाओं व बालिकाओं से डॉक्टरों ने राखी बंधवाई। इस दौरान बहनें भी कोरोना वारियर्स भाइयों का राखी बांध कर बेहद खुश नजर आईं। सोमवार को शुभ मुहूर्त में पीपीई किट में एल-वन अस्पताल पहुंचे डॉ. अहमद काजमी, डॉ. संजीव, डॉ. मुख्तार यादव, डॉ. पंकज ओझा, डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. संजय राय समेत अन्य मेडिकल स्टाफ ने वहां भर्ती महिला मरीजों से राखी बंधवाई और राखी के त्योहार पर घर से दूर रहने का मलाल दूर किया। डॉक्टरों ने वहां मौजूद छोटे-छोटे बच्चों को भी रक्षाबंधन की बधाइयां दी और उपहार भेंट किए। इसी क्रम में ब्रह्माकुमारी प्रजापति बहनों ने भी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व अधिकारियों को राखी बांध कर उनके दीर्घजीवन की कामना की।

chat bot
आपका साथी