कोरोना पॉजिटिव के घर फेंक रहे ईंट-पत्थर, दी तहरीर

स्थानीय थाना क्षेत्र के शोभाछपरा गांव में कोरोना पॉजिटिव मिले युवक को प्रशासन द्वारा अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद गांव के कुछ शरारती किस्म के युवक उसके परिजनों को परेशान करने में लगे हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 07:09 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 07:09 PM (IST)
कोरोना पॉजिटिव के घर फेंक रहे ईंट-पत्थर, दी तहरीर
कोरोना पॉजिटिव के घर फेंक रहे ईंट-पत्थर, दी तहरीर

जासं, बैरिया (बलिया): स्थानीय थाना क्षेत्र के शोभाछपरा गांव में कोरोना पॉजिटिव मिले युवक को प्रशासन द्वारा अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद गांव के कुछ शरारती किस्म के युवक उसके परिजनों को परेशान करने में लगे हुए हैं। रात में उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंकना, उसके दरवाजे का हैंडपंप तोड़ देने और महिलाओं को गंदी-गंदी गालियां देने सहित कई तरह से उन्हें परेशान किया जा रहा है। इस संदर्भ में पीड़ित के चाचा वृजकिशोर सिंह जो दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, बैरिया थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी