सर्वसमाज को सपा से जोड़ने पर मंथन

जासं बैरिया (बलिया) जयप्रकाशनगर में सपा की ओर से सर्वसमाज की एक बैठक आयोजित की गई। लल्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 06:49 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 06:49 PM (IST)
सर्वसमाज को सपा से जोड़ने पर मंथन
सर्वसमाज को सपा से जोड़ने पर मंथन

जासं, बैरिया (बलिया) : जयप्रकाशनगर में सपा की ओर से सर्वसमाज की एक बैठक आयोजित की गई। लल्लन प्रसाद गोंड़, आनंद शंकर गोंड़, श्यामू ठाकुर, सोनू चौबे, उमेश यादव, सूर्यभान सिंह, राजकुमार राम आदि मौजूद रहे। बैठक में सभी वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए मंथन हुआ। सूर्यभान सिंह ने कहा कि 2022 में सपा सरकार बनाएगी।

----

नेता प्रतिपक्ष ने प्रभावित लोगों की सुनीं समस्याएं

जासं, बेरुआरबारी(बलिया) : नेता प्रतिपक्ष रामगोविद चौधरी रविवार के दिन क्षेत्र के सूर्यपुरा में सुरहाताल के पानी से जलभराव से प्रभावित दर्जनों परिवारों से मिले। उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। यहां कई किसानों की धान की फसल नष्ट हो चुकी है। नेता प्रतिपक्ष से किसानों ने अपनी क्षति के बारे में अवगत कराया। राणा कुणाल सिंह, हरेंद्र सिंह, छोटक राजभर, दशरथ विद, सुनील कश्यप आदि मौजूद रहे।

----

युवाओं की बदौलत बनेगी सपा की सरकार

जासं, फेफना (बलिया) : पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि देश व प्रदेश से भाजपा की सरकारों को संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए उखाड़ फेंकना है। अगर 2022 में प्रदेश से भाजपा की सरकार को नहीं हटाया गया तो यह अंतिम लोकतांत्रिक चुनाव होगा। वह रविवार को पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव व युवाओं के उत्साह के बदौलत 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी। पूर्व मंत्री नारद राय, अरविद गिरि, जमाल आलम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी