भाजपा आरएसएस से मिलकर बदलना चाहती है संविधान : ओमप्रकाश

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) भाजपा सरकार आरएसएस के साथ मिलकर 2025 तक संविधान बदलने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:17 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:17 PM (IST)
भाजपा आरएसएस से मिलकर बदलना चाहती है संविधान : ओमप्रकाश
भाजपा आरएसएस से मिलकर बदलना चाहती है संविधान : ओमप्रकाश

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : भाजपा सरकार आरएसएस के साथ मिलकर 2025 तक संविधान बदलने की कोशिश में है जिसे भागीदारी संकल्प मोर्चा कभी सफल नहीं होने देगा। 2022 में उप्र से भाजपा का सफाया कर दिया जाएगा। उक्त बातें शनिवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहीं। वे बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कालेज पकवाइनार में महाराजा यशवंत राव होलकर जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अच्छे दिन लाने का झांसा देकर भाजपा सरकार ने पूरे देश में बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी और अमीर-गरीब के बीच खाई पैदा कर दी है। बाबू राम पाल, शिवेंद्र बहादुर सिंह, रुद्रल सिंह, जावेद अंसारी, श्रीपति पाल, ओमप्रकाश पाल, विश्वामित्र पाल आदि ने भी समारोह को संबोधित किया। अध्यक्षता रामदुलार पाल ने की और संचालन दिनेश राजभर ने किया।

chat bot
आपका साथी