एमएलसी के बहाने भाजपा ने कराया मजबूती का एहसास

जागरण संवाददाता बलिया सपा से भाजपा में शामिल हुए विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 07:05 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 07:05 PM (IST)
एमएलसी के बहाने भाजपा ने कराया मजबूती का एहसास
एमएलसी के बहाने भाजपा ने कराया मजबूती का एहसास

जागरण संवाददाता, बलिया : सपा से भाजपा में शामिल हुए विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू के बहाने भाजपा ने विधान सभा चुनाव से पूर्व अपनी मजबूती का एहसास कराया। इसके साथ ही जनपद में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। वाहनों के काफिले के साथ एमएलसी गृह जनपद पहुंचे थे। आगमन के एक दिन बाद भी उनके यहां कार्यकर्ताओं के द्वारा बधाई देने का तांता लगा रहा।

बुधवार को देर रात पार्टी कार्यालय जीराबस्ती पर राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर, सकलदीप राजभर, मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ल, विधायक सुरेंद्र सिंह, धनन्जय कन्नौजिया, संजय यादव, भाजपा नेता नागेंद्र सिंह, गोरखपुर के विधायक विपिन सिंह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू सभी ने स्वागत किया। कहा कि इस बदलाव से भाजपा की राजनीति को भी बल मिला है। एमएलसी ने कहा कि भाजपा में ही देश का भविष्य सुरक्षित है। सपा में अब समाजवाद नहीं रहा। ऐसे में उस पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं था। हम बलिया के लोग मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के हाथों को मजबूत करेंगे। बांसडीह की ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी भी पार्टी कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीं। पूर्व चेयरमैन बृज किशोर सिंह, सुनील सिंह, हनुमानगंज की ब्लाक प्रमुख उषा देवी, अशोक सिंह, राजेश सिंह, उत्कर्ष सिंह, अमित सिंह बघेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी