भाजपा नेता ने जनचौपाल लगाकर सुनीं किसानों की समस्याएं

जासं बलिया भाजपा नेता अवलेश सिंह ने रविवार को जिगनी गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों और कि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:21 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:21 PM (IST)
भाजपा नेता ने जनचौपाल लगाकर सुनीं किसानों की समस्याएं
भाजपा नेता ने जनचौपाल लगाकर सुनीं किसानों की समस्याएं

जासं, बलिया : भाजपा नेता अवलेश सिंह ने रविवार को जिगनी गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों और किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों के लिए जितना किया है, उतना किसी भी सरकार ने नहीं किया। किसान सम्मान निधि से किसानों को बड़ी राहत मिली है। उर्वरक की 2400 की बोरी 1200 में मिलने लगी। फसलों पर समर्थन मूल्य भी बढ़ाया गया।

उन्होंने कहा कि कोई एक कलम बनाता है तो उसे किसी भी बाजार में बेचने की आजादी होती है। उसी तरह किसानों को सरकार ने यह छूट दी है कि वे अपना उत्पाद मंडी के अलावा कहीं भी बेच सकते हैं, लेकिन कुछ विरोधी दल किसानों को गुमराह करने में लगे हैं। इस मौके पर किसान नेता कमलदेव सिंह, दीपक सिंह प्रधान, ओमप्रकाश वर्मा, जयप्रकाश, राकेश, केवली, कल्याणी, इंद्रावहादुर सिंह, लीलावत, मुकेश, बचाऊ यादव, मुन्ना सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी