'झूठ के बल पर चल रही भाजपा सरकार'

जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) देश में झूठ की खेती हो रही है। भाजपा के नेताओं म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:10 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:10 PM (IST)
'झूठ के बल पर चल रही भाजपा सरकार'
'झूठ के बल पर चल रही भाजपा सरकार'

जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : देश में झूठ की खेती हो रही है। भाजपा के नेताओं में होड़ लगी है कि कौन ज्यादा झूठ बोलता है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने क्षेत्र के डूहा, बिहरा, कुण्डीडीह और हरनाटार गांव में आयोजित जन चौपाल में कही। उन्होंने कहा कि देश की सरकार यहां सभी संस्थानों को बेच रही है वहीं प्रदेश की सरकार कोलकाता का फ्लाईओवर और अमेरिका के कारखाना को अपना बता रही है। चौपाल को रामजी यादव, विवेक सिंह, अनंत मिश्रा, गूरूजलाल राजभर, रामअवध राय, टुनटुन राय, उपेंद्र राय, मुन्ना राय, मुन्नीलाल वर्मा, विश्वनाथ राय, अशोक राय आदि ने संबोधित किया।

----------------- बदइंतजामी से प्रदेश में कम हो रहे पशुपालक

बिल्थरारोड : सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि मवेशी का चारा महंगा हो गया है जबकि सरकार गोआश्रय केंद्र पर दो समय के चारा के लिए महज 30 रुपये का भुगतान कर रही है। बलिया और आसपास पूर्वांचल के अधिकांश जनपदों में अतिवृष्टि के कारण खेत जलमग्न हैं। मवेशियों के लिए चारे तक के लाले पड़ गए हैं।

chat bot
आपका साथी