चालक को गोली मार पिकअप लेकर बदमाश फरार

थाना क्षेत्र के रेवती-बैरिया मार्ग पर कोलनाला रेलवे क्रासिग क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:07 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:07 PM (IST)
चालक को गोली मार पिकअप लेकर बदमाश फरार
चालक को गोली मार पिकअप लेकर बदमाश फरार

जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया) : थाना क्षेत्र के रेवती-बैरिया मार्ग पर कोलनाला रेलवे क्रासिग के समीप रविवार की सुबह करीब पांच बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने पिकअप चालक को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश पिकअप लेकर फरार हो गए। चालक राजकुमार यादव (25) निवासी सिताबदियारा थाना बैरिया के दाहिने हाथ में गोली लगी है। जिला अस्पताल ले जाने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं चालक के साथ रहे विक्की सिंह कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

शनिवार की देर शाम पिकअप लेकर राजकुमार यादव सामान लाने के लिए बलिया शहर गया था। सुबह साथी विक्की सिंह (21) निवासी भवनटोला थाना बैरिया के साथ अपने गांव लौट रहा था। कोलनाला रेलवे क्रासिग पर फाटक बंद होने पर वह गाड़ी से नीचे उतरकर लघु शंका करने चला गया। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंच गए। वे चालक से बातचीत करते हुए उलझ गए। इतने में एक बदमाश ने गोली मार दी। चालक गोली लगते ही जान बचाने के लिए सड़क से नीचे खेत की तरफ भाग निकला। क्रासिग का गेट खुलते ही पिकअप के साथ उसमें बैठा विक्की सिंह गायब हो गया। कुछ देर बाद खून से लथपथ चालक को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ बैरिया राजेश कुमार तिवारी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। घटना संदिग्ध, जल्द होगा पर्दाफाश :

चालक को गोली मारकर पिकअप लूट की घटना प्रथम ²ष्टया संदिग्ध लग रही है। इसकी जांच गहराई से की जा रही है। जल्द ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा।

-डा. विपिन ताडा, पुलिस अधीक्षक।

chat bot
आपका साथी