कार के धक्के से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-बलिया मार्ग पर घुरी बाबा के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:04 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:04 PM (IST)
कार के धक्के से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
कार के धक्के से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-बलिया मार्ग पर घुरी बाबा के टोला के समीप सोमवार की देर शाम को कार के धक्के से बाइक सवारखड़सरा निवासी आशीष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक तेजी से गाड़ी लेकर भाग निकला। घायल का गंभीर हालत में इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। टायर फटने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार

जासं, बिल्थरारोड : उभांव थाना के हल्दीरामपुर चंद्रशेखर ढाला के पास सोमवार की आधी रात को टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके एक पहिया का सुबह तक पता नहीं चल सका। इसमें सवारों को हल्की चोटें आईं। साथ चल रही दूसरी गाड़ी के सवार उन्हें साथ लेकर चले गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।

--

रिटायर्ड शिक्षक की हादसे में मौत से मातम

जासं, बेरुआरबारी : बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के असेगा निवासी 65 वर्षीय सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक रामसिघासन यादव की सड़क दुर्घटना में मौत से स्वजनों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को वह सेंट्रल बैंक कैथवली साइकिल से गए हुए थे। इसी बीच वहां से लौटते समय तेज रफ्तार की स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी लीलावती देवी व पुत्र अभिषेक का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सेवा निवृत्त होकर भी वह बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देते थे।

chat bot
आपका साथी