कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का मिलाजुला असर

संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी भारत बंद के आह्वान का जिले में सोमवा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:13 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:13 PM (IST)
कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का मिलाजुला असर
कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का मिलाजुला असर

जागरण संवाददाता, बलिया : संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी भारत बंद के आह्वान का जिले में सोमवार को मिलाजुला असर रहा। सिकंदरपुर को छोड़ कहीं भी बंदी नहीं रही। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में किसानों ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान टीडी कालेज चौराहे पर पुलिस व प्रशासन द्वारा प्रदर्शन को रोकने पर नोकझोंक हुई।

वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की रवैया ठीक नहीं है। शांति पूर्ण हो रहे आंदोलन को रोकने के लिए धारा 144 लगाना, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन है। कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों के तेल, चीनी तथा अन्य खाद्य पदार्थों के दाम की वृद्धि से गरीब व किसान जूझ रहे हैं। इस मौके पर संयोजक जनार्दन सिंह, केशव सिंह आजाद, बलवंत यादव, रामजियावन यादव, सत्यप्रकाश सिंह, अशोक कुमार पांडेय, अवधेश वर्मा, भरत प्रसाद, परमात्मानंद, अनीता देवी, ज्ञांती, तेजनारायण, परमात्मानंद राय आदि मौजूद थे। इसमें असहाय गरीब संघ ने भी किसान मोर्चा के प्रदर्शन में साथ दिया। इसमें रामप्रसाद, शिव बहादुर यादव, अंजनी कुमार राजभर आदि शामिल रहे। शहर में बंद का असर नहीं दिखा। सिकंदरपुर में भाकपा माले ने बंद कराया बाजार, निकला जुलूस

जासं, सिकंदरपुर : संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में भारत बंद के समर्थन में माले कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में कस्बे में जुलूस निकाल दुकानों को बंद कराया गया। इसका समर्थन मजदूर, व्यापारी व बुद्धिजीवियों ने किया।

चौधरी ने कहा कि 10 माह से देश के किसान, देश की खेती किसानी और अपने बाजार को बड़े-बड़े कारपोरेट और बहुराष्ट्रीय कंपनियों का गुलाम बनाने वाले तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बार्डरों व देश भर में संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को आंदोलनकारियों के आगे झुकना ही पड़ेगा। इसमें अखिल भारतीय किसान महासभा, राष्ट्रीय किसान सभा, अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा, इंकलाबी नौजवान सभा, ऐपवा ने भाग लिया। इस मौके पर लल्लन शर्मा, सियाराम शर्मा, रविशंकर शर्मा, अमरनाथ शर्मा, उमाशंकर शर्मा, अजय प्रकाश शर्मा, मनोज शर्मा, वीर बहादुर आदि मौजूद थे। रेवती में रेल रोकने की कोशिश विफल

जासं, रेवती : भाकपा के आह्वान पर रेवती बाजार आंशिक रूप से बंद रहा। बाजार भ्रमण के बाद आंदोलनकारी सीधे रेवती रेलवे स्टेशन पहुंच कर रेल चक्का जाम करने की कोशिश किए लेकिन एसओ अमित सिंह व आरपीएफ के एसआइ शत्रुघ्न कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस ने विफल कर दिया। किसान सभा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय व भाकपा के जिला मंत्री ओमप्रकाश कुंवर मुन्नू ने राष्ट्रीय ध्वज और पार्टी के झंडे के साथ दुकानदारों से दुकानें बंद करने की अपील की। इस अपील पर कुछ समय के लिए दुकानें बंद हो गईं। इस मौके पर रामराज्य वर्मा, अच्छे लाल चौहान, रमाशंकर वर्मा, लालजी यादव, वीरेंद्र चौहान, राज नरायण गोंड बलेश्वर शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी