चुनाव को लेकर सचेत रहें कार्यकर्ता
जागरण संवाददाता बेरुआरबारी (बलिया) समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत निष्ठा और
जागरण संवाददाता, बेरुआरबारी (बलिया) : समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और हौसले के बल पर 2022 के चुनाव में जीत हासिल करेगी। यह बात समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने ब्लाक परिसर में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण सफलता मिलेगी। प्रभारी पर्यवेक्षक बिहारी पांडेय ने कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव पिछले अन्य चुनावों से अलग होने वाला है। हमें सावधानी पूर्वक उनके हर तिलिस्म को तोड़ना होगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक यादव, आशीष सिंह, उमेश मिश्रा, मुन्ना सिंह, सुभाष ओझा, छोटक राजभर, आत्मा यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता उपेन्द्र सिंह ने की।