बीडीओ ने विवाद सुलझाया, सौंपी शौचालय की चाबी

जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) काफी दिनों से दो स्वयं सहायता समूह के बीच चल रहे सामुदायिक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:10 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:10 PM (IST)
बीडीओ ने विवाद सुलझाया, सौंपी शौचालय की चाबी
बीडीओ ने विवाद सुलझाया, सौंपी शौचालय की चाबी

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : काफी दिनों से दो स्वयं सहायता समूह के बीच चल रहे सामुदायिक शौचालय के विवाद को खंड विकास अधिकारी विनय कुमार वर्मा ने सुलझा दिया। उक्त सामुदायिक शौचालय की देखरेख के लिए शिवजी स्वयं सहायता समूह व लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह अपनी दावेदारी कर रहे थे। सचिव द्वारा एक माह के पारिश्रमिक का भुगतान शिवजी स्वयं सहायता समूह को किया गया था। विवाद के चलते शौचालय में दो ताले जड़े गए थे। दोनों समूहों ने अपना अपना ताला लगाया था। भीटकुना पहुंचे बीडीओ ने दोनों समूहों के सदस्यों से वार्ता कर ताला खोलवाया। साथ ही इसकी चाबी शिवजी स्वयं सहायता समूह को सौंप दी। बीडीओ ने बताया कि शौचालय के संबंध में सचिव व एडीओ आईएसबी से रिपोर्ट तलब की गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह, एडीओ आईएसबी प्रमोद कुमार पांडेय, प्रधान प्रियंका देवी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी