एनजीटी की कसौटी पर खरा उतरेंगे बलिया व बिल्थरारोड स्टेशन

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की कसौटी पर खरा उतरने की कोशिश

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 07:50 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 07:55 PM (IST)
एनजीटी की कसौटी पर खरा उतरेंगे बलिया व बिल्थरारोड स्टेशन
एनजीटी की कसौटी पर खरा उतरेंगे बलिया व बिल्थरारोड स्टेशन

जागरण संवाददाता, बलिया : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की कसौटी पर खरा उतरने की कोशिश जिले में शुरू हुई है। बलिया व बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन समेत वाराणसी मंडल के नौ स्टेशनों को आइएसओ का प्रमाण पत्र देने के लिए चयनित किया गया है। यहां पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता व कूड़ा निस्तारण पर पहले से फोकस है। कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। कूड़ा निस्तारण के लिये पुराना माल गोदाम के पास केंद्र का निर्माण किया जा रहा है।

यहां पर गीला व सूखा कूड़ा अलग किया जा रहा है। उसका निस्तारण मानक के अनुसार किया जा रहा है। प्रवेश द्वार पर बागवानी की गई है। कई अच्छे किस्म के पौधे लगाए गए हैं। यही स्थिति देखने के लिये बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन की टीम बलिया स्टेशन पहुंची। टीम ने स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह के साथ बैठक की है। कई स्पॉट देखे हैं। जरूरी निर्देश दिये हैं।

आधुनिक मशीन से हो रही

प्लेटफार्म की सफाई

एनजीटी के मानक के अनुसार प्लेटफार्म एक पर आधुनिक मशीनों से सफाई की जा रही है। जगह-जगह 30 से अधिक डस्टबिन रखे गये हैं। प्लास्टिक कूड़ा हटाने के लिए एक संस्था को जिम्मेदारी दी गई है। स्टेशन परिसर को एलईडी युक्त किया गया है, इससे ऊर्जा सरंक्षण किया गया है। बुधवार को मंडलीय निगरानी समिति के सदस्य उषा कुमारी व स्वदेशी कुमार ने स्टेशन पर निर्माण, साफ-सफाई, पेयजल, बागवानी, पर्यावरण संरक्षण, कूड़ा प्रबंधन व सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था परखी।

कोट

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा वाराणसी मंडल के बलिया व बिल्थरारोड सहित नौ स्टेशनों को आइएसओ प्रमाण पत्र दिया जाना है। सूची बन चुकी है। अब मानक पूरा करने की दिशा में काम तेजी से शुरू हो गया है। बहुत जल्द स्थिति देखने के लिये एनजीटी की केंद्रीय टीम बलिया आएगी।

-अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी मंडल, रेलवे

chat bot
आपका साथी