विधायक की शिकायत पर हटाए गए बैरिया के एसडीएम

जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) प्रमुख सचिव के निर्देश पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने उप जिलाि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:36 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:36 PM (IST)
विधायक की शिकायत पर हटाए गए बैरिया के एसडीएम
विधायक की शिकायत पर हटाए गए बैरिया के एसडीएम

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : प्रमुख सचिव के निर्देश पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने उप जिलाधिकारी बैरिया प्रशांत कुमार नायक को बैरिया से हटाकर सिकंदरपुर नियुक्त कर दिया है। सिकंदरपुर के अभय सिंह को बैरिया का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को प्रमुख सचिव से मिलकर बैरिया के उपजिलाधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। शिकायत किया था कि छोटे-मोटे कार्य भी उपजिलाधिकारी बिना सुविधा शुल्क लिये नहीं करते हैं। सरकारी गेहूं की खरीद में अनियमितता बरतने का आरोप उपजिलाधिकारी पर लगाया था। प्रमुख सचिव ने प्रकरण को गंभीरता से लेते जिलाधिकारी से बैरिया के उपजिलाधिकारी को बैरिया से हटाने का निर्देश दिया था।

chat bot
आपका साथी