जनसम्मान पदयात्रा पहुंची बैरिया, लोगों ने किया स्वागत

जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) पूर्व सांसद भाजपा नेता भरत सिंह की पांच दिवसीय जनसम्मान पद यात्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:13 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:13 PM (IST)
जनसम्मान पदयात्रा पहुंची बैरिया, लोगों ने किया स्वागत
जनसम्मान पदयात्रा पहुंची बैरिया, लोगों ने किया स्वागत

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : पूर्व सांसद भाजपा नेता भरत सिंह की पांच दिवसीय जनसम्मान पद यात्रा दूसरे दिन सोमवार को बैरिया पहुंची। लोगों ने फूलमाला से पूर्व सांसद व अन्य पद यात्रियों का स्वागत किया। रविवार की सुबह जयप्रकाश नगर में लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रवाना हुई पदयात्रा का पहला विराम शोभाछपरा था। वहां देर शाम चौपाल लगाकर पूर्व सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अपनी बातें बताई। टोला शिवनराय होते हुए कर्णछपरा पहुंचने के बाद वहां आयोजित चौपाल में वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में लोगों से विचारों का आदान-प्रदान किया गया। बैरिया पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा पदयात्रियों का शानदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में धीरेंद्र सिंह बड़क, तुलसी वर्मा, विजय यादव, पदुमप्रसाद पांडेय, रामाकांत पांडेय, अनिल पांडेय, विजय सिंह, विजय बहादुर सिंह, अश्वनी ओझा, अखिलेश सिंह आदि लोग शामिल थे। पदयात्री बैरिया में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे।

chat bot
आपका साथी