अटेवा पेंशन बचाओ मंच आज से शुरू करेगी पदयात्रा

जासं बलिया अटेवा पेंशन बचाओ मंच बलिया द्वारा पेंशन बहाली एवं निजीकरण भारत छोड़ो पद यात्र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:27 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:27 PM (IST)
अटेवा पेंशन बचाओ मंच आज से शुरू करेगी पदयात्रा
अटेवा पेंशन बचाओ मंच आज से शुरू करेगी पदयात्रा

जासं, बलिया : अटेवा पेंशन बचाओ मंच बलिया द्वारा पेंशन बहाली एवं निजीकरण भारत छोड़ो पद यात्रा में भाग लेने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों को निर्धारित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आमंत्रित किया गया। जिलाध्यक्ष डा. घनश्याम चौबे ने 22 अक्टूबर को निर्धारित पदयात्रा में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र में एक संविधान, एक प्रधान, फिर दो विधान कैसे। मंत्री, विधायक और सांसद को पुरानी पेंशन की व्यवस्था लागू है। शिक्षक कर्मचारियों के लिए नई पेंशन व्यवस्था की व्यवस्था क्यों की जा रही है।

chat bot
आपका साथी