बेसहारा पशुओं के भरण पोषण को भेजी धनराशि

छुट्टा गोवंशीय पशुओं के लिए बनाए गए अस्थायी गो-आश्रय स्थलों में इनके भरण-पोषण के लिए शासनस्तर से भेजी गई धनराशि को खंड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियो या अधिशासी अधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी के संयुक्त खाते में 20 लाख 3 हजार 400 रुपये भेज दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 06:01 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 06:01 PM (IST)
बेसहारा पशुओं के भरण
पोषण को भेजी धनराशि
बेसहारा पशुओं के भरण पोषण को भेजी धनराशि

जासं, बलिया : बेसहारा गोवंशीय पशुओं के लिए बनाए गए अस्थायी गो-आश्रय स्थलों में भरण-पोषण के लिए शासनस्तर से 20 लाख 3 हजार 400 रुपये भेजी गई है। यह धनराशि खंड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों या अधिशासी अधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी के संयुक्त खाते में भेजी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि पशुपालन विभाग के पशु चिकित्साधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से निर्देशों का अनुपालन/अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी