लेफ्टिनेंट बने भोजपुर मठिया के आशीष

समीपवर्ती ग्राम भोजपुर (मठिया) के निवासी आशीष कुमार सिंह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:50 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 04:50 PM (IST)
लेफ्टिनेंट बने भोजपुर मठिया के आशीष
लेफ्टिनेंट बने भोजपुर मठिया के आशीष

जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया) : समीपवर्ती ग्राम भोजपुर (मठिया) के निवासी आशीष कुमार सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा नेवी पब्लिक स्कूल कोचीन से पूरी की। उनका चयन 2017 में टीईएस 37 में हुआ फिर चार साल की ट्रेनिग के बाद भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट शामिल हुए। ट्रेनिग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण उन्हें गोल्ड मेडल मिला। इतनी कम उम्र में सेना में उत्कृष्ट स्थान हासिल कर आशीष ने पूरे क्षेत्र को ही नहीं जनपद को गौरवान्वित किया है। गांव में भी खुशी का माहौल है।

chat bot
आपका साथी