श्रीराम मंदिर का शिलान्यास होते ही लगे जय सियाराम के नारे,

श्रीराम मंदिर का शिलान्यास होते ही लगे जय सियाराम के नारे घर-घर जले दीप

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:42 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:42 PM (IST)
श्रीराम मंदिर का शिलान्यास होते ही लगे जय सियाराम के नारे,
श्रीराम मंदिर का शिलान्यास होते ही लगे जय सियाराम के नारे,

जागरण संवाददाता, बलिया: रामनगरी अयोध्या में बुधवार को श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन होते ही महर्षि भृगु की पावन धरती भी राममय हो गई। घर-घर भगवान श्रीराम की पूजा व आरती हुई तो कई जगहों पर सामूहिक अनुष्ठान चलता रहा। वहीं मंदिरों में संकीर्तन व हनुमान चलीसा का पाठ हुआ। शहर से लेकर गांव तक बस जय सियाराम का उद्घोष होता रहा। अयोध्या नगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हुए शिलान्यास का साक्षी बनने के लिए हर कोई टीवी व सोशल मीडिया पर आंखें जमा रखा था। शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न होते ही जय सियाराम के नारे लगने लगे। इसको लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक अमला भी चट्टी-चौराहों पर अलर्ट रहा। शाम होते ही घरों में मंदिरों में दीपक जलाकर लोगों ने खुशी जताई।

हिदू जागरण मंच के तत्वावधान में रामजन्म भूमि मंदिर के निर्माण हेतु अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा हो रहे भूमि पूजन कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष डा.विजय प्रताप आर्य व विशिष्ट अतिथि मंच के वीरांगना वाहिनी की प्रदेश प्रमुख विजया द्विवेदी मौजूद थीं। जिलाध्यक्ष अंबादत्त पांडेय के देखरेख में हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक, हनुमान बाण, श्रीराम स्तुति, श्रीरामनाम संकीर्तन हुआ। इस मौके पर सुनील पांडेय, शंभूनाथ, काव्यांश, मुन्ना, विकास, जयप्रकाश, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद थे। संचालन कुमार स्कंद सिंह चेतन ने किया।

दोकटी: राम मंदिर के शिलान्यास के उपलक्ष्य में क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहुआरा में स्थित बजरंग आश्रम पर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रीनाथ सिंह, शत्रुघ्न सिंह, वकील सिंह, राहुल सिंह, जंग बहादुर सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद थे।

बैरिया: अयोध्या में भव्य राम मंदिर की निर्माण के लिए भूमि पूजन करने पर बैरिया में लोग खुशियों से झूम उठे। जगह-जगह ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकाला गया। लोगों को अबीर व गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी गयी। विधायक सुरेन्द्र सिंह के पुत्र विद्याभूषण सिंह हजारी के नेतृत्व में बैरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकाला। इस मौके पर हरीकंचन सिंह, अविनाश सिंह, पंकज उपाध्याय, मणिभूषण सिंह आदि मौजूद थे।

दुबहड़: अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर का भूमि पूजन संपन्न होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। नगवा गांव स्थित सती माई मंदिर पर अजय कुमार पाठक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सुंदरकांड का पाठ किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रकाश पाठक, पूर्व प्रधान चंद्रकुमार पाठक, डॉक्टर बृजेश पाठक, गोपाल जी चौबे, पवन चौबे, लाल पांडेय आदि मौजूद थे।

गड़वार : अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास पर विश्व हिदू परिषद के पूर्व विभाग संयोजक एवं कारसेवक आंदोलन में शामिल रहे भरत जी गुप्त भाई ने कनैला गांव  में आयोजित कार्यक्रम में श्रीराम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण किया। मनोज मिश्र, धनंजय सिंह, संजय गुप्ता, सतीश उपाध्याय,संतोष पांडेय आदि मौजूद थे।

-

गायत्री मंदिर पर हुआ दीप महायज्ञ

जागरण संवाददाता, बलिया: शांतिकुंज हरिद्वार से निर्देश पर श्रीरामजन्म भूमि पूजन के दिन सभी गायत्री परिजन दीप महायज्ञ महावीर घाट स्थित महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर किए। गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख विजेंदर नाथ चौबे के नेतृत्व में दीप महायज्ञ का आयोजन हुआ। शक्तपीठ के प्रमुख ने बताया कि आज सभी भारतवासियों के लिए गर्व करने का दिन है। यह भूमि पूजन गुरुदेव के द्वारा कहे बातों को सिद्ध करता है कि हम उसी दिशा में जा रहे हैं।

संस्कार भारती ने हर्षोल्लास के साथ मनाया उत्सव, खूब गाए भजन

संस्कार भारती बलिया द्वारा पं. केपी मिश्र मेमोरियल संगीत विद्यालय रामपुर उदयभान के प्रांगण में भी इस उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना व दीप प्रज्ज्वलन के साथ एवं श्रीराम के रूप में अक्षत तिवारी को प्रतीकात्मक रूप से माल्यार्पण करके शुरू किया गया। पं. राजकुमार मिश्र ने भजन'आज मेरे धाम दीनबन्धु आए'से वहां का माहौल भक्तिमय कर दिया। वहीं, डॉ नवचंद्र तिवारी ने'है सजी पुन: प्रभु की नगरी'गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। स्नेहा ने'पायो जी मैंने राम रतन धन पायो'गाकर लोगों को सुर सरिता में डुबो दिया तो आकाश मिश्र व शिवम मिश्र की युगल जोड़ी ने वाद्य यंत्रों पर अछ्वुत समन्वय से वाहवाही लूटी। प्रेम प्रकाश पांडेय ने सबका आभार जताया। श्रीराम के आदर्शों के अनुरूप नरहेजी नगर बनाने का संकल्प

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : नरहेजी नगर नरहीं के ग्रामीणों ने प्रभु श्रीराम के नाम पर मार्ग का शिलान्यास कर अयोध्या में हुए भूमि पूजन की खुशी में खुद को भी शामिल कर लिया। यह मार्ग राज्य वित्त से निर्मित होगा। सर्व प्रथम व्याकरणाचार्य डा. अच्युतानंद चौबे ने मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न कराया। तत्पश्चात नरहेजी महाविद्यालय के सचिव डा. विजय नारायण सिंह गोपाल जी ने विप्र पूजन कर एक दर्जन ब्राह्मणों को रामनामी गमछे से सम्मानित किया। गांव के रमाशंकर सिंह व प्रेमनाथ सिंह ने मार्ग निर्माण के लिए ईंट रखा। इस दौरान ग्रामवासियों ने श्री राम गांव के रुप में ग्राम पंचायत को विकसित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर चंदन कुमार गुप्त, प्रदीप कुमार मिश्र, शेषनाथ शर्मा, डा. श्रीनिवास रेड्डी, ओमप्रकाश पांडेय, सुशील सिंह, कृष्णमोहन सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान देवनारायण राजभर ने की।

chat bot
आपका साथी