जलेश्वर हत्याकांड में फरार आरोपित के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

जागरण संवाददाता बलिया बैरिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह हत्याका

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:29 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:29 PM (IST)
जलेश्वर हत्याकांड में फरार आरोपित के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
जलेश्वर हत्याकांड में फरार आरोपित के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

जागरण संवाददाता, बलिया : बैरिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह हत्याकांड में अदालत ने आरोपित हरि सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सीजेएम सुरेंद्र प्रसाद ने विवेचनाधिकारी के आवेदन पर यह आदेश पारित किया है। सात जुलाई को बैरिया में चिरैया मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सोनबरसा गांव के जलेश्वर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय वह गाड़ी के भीतर ही बैठे थे। मृतक के छोटे भाई रितेश कुमार सिंह ने बैरिया थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें अभय भारती, सबल सिंह उर्फ अमृतेश व सुनील सिंह को पुलिस ने कुछ दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। सबल जमानत पर बाहर है जबकि अभय व सुनील की जमानत सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी थी। वे दोनों जेल में हैं। चौथा आरोपित हरीश पासवान कुछ दिन पहले रसड़ा में एसटीएफ की मुठभेड़ में मारा गया। पांचवा आरोपित हरि सिंह तभी से फरार चल रहा है। उसी पर हत्या की पूरी साजिश रचने का आरोप है।

chat bot
आपका साथी