ब्लाक शिक्षक संघ की अध्यक्ष बनीं अन्नू

जागरण संवाददाता बलिया जिला महिला शिक्षक संघ के गठन के एक माह बाद बुधवार को हनुमानगंज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 05:05 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 05:05 PM (IST)
ब्लाक शिक्षक संघ की अध्यक्ष बनीं अन्नू
ब्लाक शिक्षक संघ की अध्यक्ष बनीं अन्नू

जागरण संवाददाता, बलिया : जिला महिला शिक्षक संघ के गठन के एक माह बाद बुधवार को हनुमानगंज वीआरसी सभागार में हनुमानगंज ब्लॉक की महिला शिक्षक इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अन्नू सिंह अध्यक्ष, मंजूलता सिंह, सोनी शुक्ला, रीता राय, नमिता तिवारी, संध्या कुमारी उपाध्यक्ष, चन्द्रकला मौर्य, पूनम यादव, संध्या पाण्डेय महामन्त्री व पुष्पा वर्मा संयुक्त मंत्री बनाई गईं। शबनम, गीता संगठन को मन्त्री का दायित्व दिया गया। अनिता राय, रंजीता सिंह, श्यामदुलारी, खुश्बू सिंह सह संगठन मन्त्री व उषा कुमारी मीडिया प्रभारी के पद पर चुनाव हुआ।

chat bot
आपका साथी