ब्लॉकस्तरीय मॉडल प्रतियोगिता में अंकित ने मारी बाजी

शिक्षा क्षेत्र नवानगर अंतर्गत स्थानीय उमावि प्रांगण में 45वीं जवाहरलाल नेहरू राज्य स्तरीय विज्ञान-गणित एवं पर्यावरण की ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शनी लगाई गई। पर्यवेक्षक नंदलाल शर्मा व हरीकृष्ण पाण्डेय की देखरेख में आयोजित इस प्रदर्शनी में उमावि के अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कियाद्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 04:30 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 04:30 PM (IST)
ब्लॉकस्तरीय मॉडल प्रतियोगिता में अंकित ने मारी बाजी
ब्लॉकस्तरीय मॉडल प्रतियोगिता में अंकित ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, सिकन्दरपुर (बलिया): शिक्षा क्षेत्र नवानगर अंतर्गत  स्थानीय उमावि प्रांगण में  45वीं जवाहरलाल नेहरू राज्य स्तरीय विज्ञान-गणित एवं पर्यावरण की ब्लॉक स्तरीय  प्रदर्शनी लगाई गई।  पर्यवेक्षक  नंदलाल शर्मा व हरीकृष्ण पाण्डेय की देखरेख में आयोजित इस प्रदर्शनी में उमावि के अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कियाद्य इसमें 100 से अधिक मॉडल प्रदर्शित किए गए। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय हरपुर के छात्र अंकित कुमार ने 80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं उमावि गांग किशोर की छात्रा पिकी ने 76 व उमावि सिकंदरपुर के छात्र मनीष ठाकुर ने 73 अंक प्राप्त कर क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों छात्रों को जनपदीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया।

इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय नवानगर की छात्रा रौनक 64 अंक अर्जित कर जनपदीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के लिए चयनित हुई द्य वहीं शिक्षक संवर्ग के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नवानगर की शिक्षिका खुश्बू ने 90 अंक प्राप्त कर जिलास्तरीय प्रदर्शनी में स्थान सुरक्षित की। इस मौके पर बीईओ एसएन त्रिपाठी, जनपदीय नोडल शिक्षक आशुतोष तोमर, प्रधानाध्यापक जहीर आलम, सुशील कुमार, लल्लन शर्मा, अमित मिश्र, अभिलाष चंद्र मिश्रा, मोहन गुप्ता, अशोक यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी