पिटाई से क्षुब्ध युवक ने गंगा में लगाई छलांग

जागरण संवाददाता दुबहर (बलिया) थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्रा सेतु से शुक्रवार की शाम को पि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:07 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:07 PM (IST)
पिटाई से क्षुब्ध युवक ने गंगा में लगाई छलांग
पिटाई से क्षुब्ध युवक ने गंगा में लगाई छलांग

जागरण संवाददाता, दुबहर (बलिया) : थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्रा सेतु से शुक्रवार की शाम को पिटाई से क्षुब्ध शहर के कृष्णा नगर निवासी 18 वर्षीय रोहित कुमार पाण्डेय ने गंगा में छलांग लगा ली। नाविकों ने अथक प्रयास कर उसे सुरक्षित बचा लिया, पुलिस उसे स्वजनों को सौंपते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

जनेश्वर मिश्र सेतु से एक युवक अचानक कूद गया। यह देखकर पिकेट पर तैनात जवान शोर मचाने लगे। साथ ही नदी में नाविकों को बचाने का इशारा किया। नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। थाना प्रभारी राजकुमार ने उसका प्राथमिक उपचार दुबहर में कराया। युवक ने पुलिस को बताया कि वह एक जन्मदिन की पार्टी में गया हुआ था, वहां पर बेदुआं के एक युवक ने अकारण ही जमकर पिटाई कर दी। यहां तक कि बेल्ट से भी मारा। वह काफी दुखी हो गया था, इसलिए उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया। इसके बाद जनेश्वर मिश्र सेतु पर आ गया। उसने भयवश पुलिस को सूचना नहीं दी थी।

chat bot
आपका साथी