अमर बहादुर सिंह अध्यक्ष एवं आलोक कुमार मंत्री निर्वाचित

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) तहसील बार एसोसिएशन रसड़ा के वर्ष 2020-21 के चुनाव में अमर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 05:33 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:33 PM (IST)
अमर बहादुर सिंह अध्यक्ष एवं आलोक कुमार मंत्री निर्वाचित
अमर बहादुर सिंह अध्यक्ष एवं आलोक कुमार मंत्री निर्वाचित

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : तहसील बार एसोसिएशन रसड़ा के वर्ष 2020-21 के चुनाव में अमर बहादुर सिंह अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने अपने एकमात्र प्रतिद्वंदी द्वारिका सिंह को 18 मतों से पराजित किया। मंत्री पद पर आलोक कुमार उर्फ टाइगर बाबा ने विजयश्री हासिल की।

अमर बहादुर सिंह को 55 तथा द्वारिका सिंह को 37 मत प्राप्त हुए जबकि मंत्री पद पर आलोक कुमार को 62 मत मिले जबकि सतीश द्विवेदी को 28 मतों से संतोष करना पड़ा। चुनाव अधिकारी उदय नारायण सिंह के अनुसार मनोज कुमार श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष वरिष्ठ), शैलेंद्र कुमार (उपाध्यक्ष कनिष्ठ) रमेंद्र प्रताप सिंह, (संयुक्त मंत्री प्रशासन) संजय दत्त (संयुक्त मंत्री पुस्तकालय ), सुनील कुमार श्रीवास्तव (संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद ) अशोक कुमार (कोषाध्यक्ष), कपिलेश्वर दयाल (लेखा परीक्षक )तथा कौशल कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, कृष्णकांत तिवारी, धीरेंद्र कुमार सिंह (सदस्य कार्यकारिणी )पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। सभी पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी