लोकतंत्र में अधिवक्ता व उनका संगठन बहुत जरूरी : सांसद

जागरण संवाददाता बलिया क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का श्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:17 PM (IST)
लोकतंत्र में अधिवक्ता व उनका संगठन बहुत जरूरी : सांसद
लोकतंत्र में अधिवक्ता व उनका संगठन बहुत जरूरी : सांसद

जागरण संवाददाता, बलिया : क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह बार भवन के सभागार में हुआ। जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, बार काउंसिल के सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चुनाव अधिकारी हरेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. निर्भय नारायण सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष ने समस्त निर्वाचित पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में अधिवक्ता व उनका संगठन का होना बहुत जरूरी हैं। अधिवक्ताओं के कार्यक्रम में जब भी आता हूं कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि अधिवक्ता की लड़ाई लड़ने वाले संगठन के पदाधिकारी अपने समाज के लिए भी कुछ समय दें। एडीजे तृतीय हुसैन अहमद अंसारी ने कहा कि अधिवक्ता हमेशा आगे बढ़कर राष्ट्र को नया रास्ता दिखाने का काम करते है। शपथ ग्रहण करने वालों में उपाध्यक्ष पीयूष प्रकाश सिंह, राम जी चौबे, हरदयाल, कमलेश यादव, अखिलेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, देवेंद्र गुप्ता, मनोज तिवारी आदि प्रमुख थे। इस मौके पर दी सिविल बार के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय, अरुण कुमार त्रिपाठी, क्रिमिनल बार अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, पूर्व क्रिमिनल बार अध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, जेपी सिंह, अभिमन्यु सिंह आदि मौजूद थे। संचालन कौशल कुमार सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी