कहासुनी के बाद दो पक्षों में चले ईट-पत्थर, छह घायल

जागरण संवाददाता बांसडीहरोड (बलिया) थाना क्षेत्र के नवानगर गांव में सोमवार की देर शाम मा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:15 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:15 PM (IST)
कहासुनी के बाद दो पक्षों में चले ईट-पत्थर, छह घायल
कहासुनी के बाद दो पक्षों में चले ईट-पत्थर, छह घायल

जागरण संवाददाता, बांसडीहरोड (बलिया) : थाना क्षेत्र के नवानगर गांव में सोमवार की देर शाम मामूली कहासुनी के बाद अचानक दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुई मारपीट में छह लोगों को चोटें आईं। मौके पर पहुंचे पीआरबी के जवानों ने किसी तरह से स्थिति को संभाल लिया। अर्जुन गोंड व भीम प्रसाद के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों से काफी संख्या में लोग पहुंच गए और एक-दूसरे पर ईंट पत्थर चलाने लगे। इसमें अर्जुन व भीम समेत आधा दर्जन लोगों को हल्की चोटें आईं। इसी बीच पीआरबी के जवानों ने पहुंच कर बवालियों को दौड़ाकर खदेड़ दिया। हेड कांस्टेबल रमेश कनौजिया की सूचना पर थाने से भी फोर्स पहुंच गई। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी