निजी एंबुलेंस चालकों पर प्रशासन की टेढ़ी नजर

निजी एंबुलेंस चालकों पर प्रशासन की टेढ़ी नजर है। बुधवार को सिटी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:20 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:20 PM (IST)
निजी एंबुलेंस चालकों पर प्रशासन की टेढ़ी नजर
निजी एंबुलेंस चालकों पर प्रशासन की टेढ़ी नजर

जागरण संवाददाता, बलिया : निजी एंबुलेंस चालकों पर प्रशासन की टेढ़ी नजर है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी के नेतृत्व में टीम ने जिला अस्पताल व महिला हास्पिटल में छापेमारी की। अस्पतालों के इर्द-गिर्द खड़े आधा दर्जन निजी एंबुलेंस का टीएसआइ सुरेश चंद्र द्विवेदी ने चालान किया। इससे एंबुलेंस चालकों में हड़कंप मच गया।

सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह व सीओ सिटी विक्रमादित्य सिंह पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल के बाहर खड़े प्राइवेट एंबुलेंस को चेक करने लगे। कागजात नहीं मिलने पर चालान किए। महिला हास्पिटल पहुंच गए। वहां भी प्राइवेट एंबुलेंस को देख अधिकारी भड़क गए। उन्होंने वहां भी कार्रवाई की। चेतावनी दिया कि सरकारी अस्पतालों के इर्द-गिर्द प्राइवेट एंबुलेंस नहीं रहना चाहिए। एंबुलेंस पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में 108 व 102 एंबुलेंस की निश्शुल्क सेवा प्रदान की जा रही है। ये सभी मरीजों की इस सेवा में बाधक बने हुए हैं। कई बार चेतावनी के बाद भी नहीं हटा रहे थे। इसमें अधिकांश प्राइवेट नर्सिंगहोम के नाम से हैं। इसके बाद भी सरकारी अस्पतालों के पास खड़ी रहती हैं।

chat bot
आपका साथी