प्रियंका की रिहाई को कांग्रेसियों का प्रदर्शन, दी गिरफ्तारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं द

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 07:09 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 07:09 PM (IST)
प्रियंका की रिहाई को कांग्रेसियों का प्रदर्शन, दी गिरफ्तारी
प्रियंका की रिहाई को कांग्रेसियों का प्रदर्शन, दी गिरफ्तारी

जागरण संवाददाता, बलिया: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं दीपेंद्र हुड्डा की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। प्रशासन ने कुछ देर बाद मुचलका पर रिहा कर दिया। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, पूर्व विधायक सुधीर राय, सचितानंद तिवारी, राजेंद्र चौधरी, सीबी मिश्रा, विनोद सिंह, जनार्दन यादव व उमा शंकर पाठक आदि मौजूद थे।

सिकंदरपुर : एसडीएम प्रशांत नायक को ज्ञापन देकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को रिहा किए जाने की मांग की। भरत चौहान, अमरनाथ गिरि, अमरनाथ राम, मदन यादव, परशुराम खरवार, अजीत कुमार पाण्डेय, रब्बानी खान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी