मूर्ति विसर्जन के बाद मारपीट का आरोप, थाने पहुंचा मामला

जासं दोकटी (बलिया) दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान थाना क्षेत्र के पासवान बस्ती के पास दो परिवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:32 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:32 PM (IST)
मूर्ति विसर्जन के बाद मारपीट का आरोप, थाने पहुंचा मामला
मूर्ति विसर्जन के बाद मारपीट का आरोप, थाने पहुंचा मामला

जासं, दोकटी (बलिया) : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान थाना क्षेत्र के पासवान बस्ती के पास दो परिवार के लोगों पर लगभग दो दर्जन लोगों ने हमला बोल दिया। इसमें आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। अगले दिन रविवार को पीड़ित परिवार द्वारा थाने में तकरीर दी गई है। घटना भगवानपुर गांव की है। पीड़ित उषा देवी पत्नी दीनदयाल पासवान व अशोक पासवान पुत्र पहलवान पासवान ने आरोप लगाया है कि मूर्ति विसर्जन के समय गांव के कुछ युवक बस्ती के सामने ट्रैक्टर लगाकर शराब पी रहे थे और अश्लील गाने पर डांस कर रहे थे। मना करने पर वे बोले कि मूर्ति विसर्जन करके लौटने पर बताते हैं। उधर से लौटने के बाद रात्रि में करीब आठ बजे वे दो परिवार के लोगों पर हमला बोल दिए। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी