कटान रोकने के नाम पर करोड़ों का घालमेल

जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने इब्राहिमाबाद नौबरार में 6.

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 04:58 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 04:58 PM (IST)
कटान रोकने के नाम पर करोड़ों का घालमेल
कटान रोकने के नाम पर करोड़ों का घालमेल

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने इब्राहिमाबाद नौबरार में 6.81 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए कटान रोधी कार्य के सरयू नदी में कट कर बह जाने का मामला कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष रखा है। कहा है कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र में कटान रोकने के नाम पर बाढ़ खंड के अधिकारियों द्वारा करोड़ों का घालमेल किया गया है। मामलो की जांच कराने व इसे विधानसभा में उठाने का आग्रह किया है।

विनोद सिंह ने बताया वीडियो कांफ्रेन्सिग के जरिए दोनों नेताओं के समक्ष अठगवां, नौरंगा, दुबेछपरा, गंगापुर, व रामगढ़ में कटानरोधी कार्यों के नाम पर लूटखसोट को बताया है। इसके साथ ही आग्रह किया है कि आप लोग स्वयं मौके का निरीक्षण कर लें। दोनों नेताओं ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही कांग्रेस के किसी बड़े नेता के नेतृत्व में पार्टी का शिष्टमंडल मौके पर जाएगा।

chat bot
आपका साथी