बभनौली की सड़क पर बढ़ी दुर्घटनाएं

जासं, गड़वार (बलिया) : वाहनों के तेज रफ्तार, चालक की अनुभवहीनता व नशा, मार्ग दुर्घटना का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 04:37 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 04:37 PM (IST)
बभनौली की सड़क पर बढ़ी दुर्घटनाएं
बभनौली की सड़क पर बढ़ी दुर्घटनाएं

जासं, गड़वार (बलिया) : वाहनों के तेज रफ्तार, चालक की अनुभवहीनता व नशा, मार्ग दुर्घटना का कारण बन गए हैं। युवाओं का तेज रफ्तार बाइक चलाने का फैशन बन गया है। रोड पर स्वयं न संभले तो कोई किसी भी समय दुर्घटना का शिकार हो सकता है। कमांडर जीप वाले गानों की धुन पर चलाते हैं। गड़वार-नगरा मार्ग पर बभनौली ग्राम के सामने का हिस्सा एक्सीडेंटल जोन में तब्दील हो गया है। बीस दिनों के अंदर वाहन दुर्घटना में दो की मौत व कई घायल हो चुके हैं। यहां पर छिटपुट घटनाएं तो आए दिन होती रहती हैं। 28 अगस्त को मैजिक व परिवहन निगम की बस की टक्कर में एक की जान चली गई। वहीं 16 सितंबर को ट्रक व बाइक की टक्कर में एक ने दम तोड़ दिया। सुरक्षा की दृष्टि से यहां गति अवरोधक आवश्यक है। क्षेत्रीय लोगों में सुभाष उपाध्याय, बमभोला ¨सह, रविन्द्र पांडेय सहित दर्जनों लोगों ने यहां गति अवरोधक बनाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी