बेसहारा मवेशियों ने मजदूर को पटक कर मार डाला

थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार पंचायत में मंगलवार को बे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 04:28 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 05:11 PM (IST)
बेसहारा मवेशियों ने मजदूर को पटक कर मार डाला
बेसहारा मवेशियों ने मजदूर को पटक कर मार डाला

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार पंचायत में मंगलवार को बेसहारा मवेशियों के झुंड ने मजदूर को पटक कर मार डाला। पंचायत के बड़का सुफल टोला निवासी किशोर बिद (55) सुबह शौच के लिए बाहर जा रहे थे। वह दुर्गा मंदिर के पास से गुजर रहे थे, तभी वहां बैठे आधा दर्जन मवेशियों ने हमला बोल दिया। वह वहीं जमीन पर गिर कर छटपटाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग जब तक पहुंचे, तब तक मवेशी भाग गये। घायल अवस्था में किशोर को सीएचसी सोनबरसा ले जाया जा रहा था लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है। मृतक को आठ पुत्रियां हैं, कोई पुत्र नहीं हैं। घटना के बाद उनका पूरा परिवार बेसहारा हो गया है।

सपा नेता सूर्यभान सिंह ने 20 हजार की सहयोग राशि मृतक के स्वजन को दी। कहा कि सरकारी तौर पर भी ऐसे परिवार की मदद होनी चाहिए। मृतक के परिवार का अब कोई सहारा नहीं है।

chat bot
आपका साथी