चुनावी रंजिश में मारपीट, निवर्तमान प्रधान का कटा अंगूठा

थाना क्षेत्र के सरयां गांव में रविवार की देर शाम चु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 06:02 PM (IST)
चुनावी रंजिश में मारपीट, निवर्तमान प्रधान का कटा अंगूठा
चुनावी रंजिश में मारपीट, निवर्तमान प्रधान का कटा अंगूठा

जागरण संवाददाता, बांसडीहरोड (बलिया) : थाना क्षेत्र के सरयां गांव में रविवार की देर शाम चुनावी रंजिश में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। इसमें आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। निवर्तमान प्रधान के बाएं हाथ का अंगूठा कट गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। इस दौरान मारपीट करने वाले कई लोग वहां से फरार हो गए। बिद बस्ती में देर शाम दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। इसी बीच धारदार हथियार के प्रहार से निवर्तमान प्रधान विनोद सिंह के बाएं हाथ का अंगूठा कट गया। दूसरे पक्ष बृजेश सिंह के दो लोगों को भी हल्की चोटें लगी हैं। घटना की जानकारी पाकर सीओ बांसडीह अशोक त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों और ग्रामीणों से पूछताछ कर प्रकरण के संबंध में जानकारी ली। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस गांव में चक्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

chat bot
आपका साथी