गो-तस्करी मामले में आठ इनामी समेत नौ गिरफ्तार

थाना पुलिस ने बसारिखपुर बड़ी मस्जिद के पास से शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 03:44 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:26 PM (IST)
गो-तस्करी मामले में आठ इनामी समेत नौ गिरफ्तार
गो-तस्करी मामले में आठ इनामी समेत नौ गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : थाना पुलिस ने बसारिखपुर बड़ी मस्जिद के पास से शुक्रवार की रात पशु तस्करी के आरोपित आठ इनामी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बसारिखपुर सरयू नदी से पशुओं को वध के लिए बिहार ले जाने के मामले में आरोपित थे। पुलिस ने इनके पास से 90 पशु बरामद किया था। इसके बाद से ये फरार चल रहे थे।

एसएचओ राजेश कुमार सिंह को सूचना मिली कि बसारिखपुर सरयू तट से दो जून को बरामद पशु मामले में आरोपित अपने गांव के मस्जिद के पास एकत्रित है। वह भागने के प्रयास में है। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ पहुंच कर घेराबंद कर दिए। पुलिस को देखकर ये सभी भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने शेख फैयाज, टुनटुन खां, मुन्ना खां, सलीम उर्फ बुलेट, सद्दाम, शेख फिरोज निवासी बसारिखपुर, पकड़ी थाना क्षेत्र के रक्शा डैनिया निवासी सुनील गुप्ता, सहुलाई निवासी जोगेन्द्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि इन सभी पर पुलिस अधीक्षक ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपित नगरा थाना क्षेत्र के इन्दासो निवासी राकेश गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है।

लाइन हाजिर हुए थे इंस्पेक्टर

गो तस्करी मामले में पुलिस अधीक्षक ने तत्कालीन एसएचओ विपिन सिंह समेत सात पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया था। नए प्रभारी निरीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी