कश्मीर से बलिया आएगा 5040 क्विटल सेब

जागरण संवाददाता बलिया डाला छठ पर्व में सिर्फ एक पखवारा ही बचा है लेकिन बाजार में तैया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 03:22 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 03:22 PM (IST)
कश्मीर से बलिया आएगा 5040 क्विटल सेब
कश्मीर से बलिया आएगा 5040 क्विटल सेब

जागरण संवाददाता, बलिया : डाला छठ पर्व में सिर्फ एक पखवारा ही बचा है, लेकिन बाजार में तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। फलों की अच्छी बिक्री के लिए आमद पर फोकस किया जाने लगा है। फलों का कारोबार सजने लगा है। कश्मीर से 5040 क्विटल सेब का आर्डर किया गया है, इसकी आमद इसी सप्ताह होने वाली है। यह सेब 30 ट्रक से आएगा। थोक कारोबारियों की मानें तो एक ट्रक में 1200 पेटी सेब रहता है। एक पेटी की क्षमता 13-14 किलो होती है। कश्मीर में थोक रेट करीब 53 रुपये प्रति किलो है। जिले के 15 कारोबारियों ने करीब 2.72 करोड़ का आर्डर दिया है। हालांकि इस बार का आर्डर पिछले साल की तुलना में 10 ट्रक कम है, इसका कारण कोविड के चलते बाजार में आए बदलाव को बताया जा रहा है। कश्मीर में 28 व 29 अक्टूबर को ट्रकों में अनलोडिग की जाएगी। वहां से बलिया माल पहुंचने में औसतन सात दिन का समय लगेगा। चार नवंबर के बाद सेब मंडी में पहुंच जाएगा।

---------------------

तीन तरह के होते हैं सेब, एक नंबर की सर्वाधिक डिमांड

शिमला से भी जिले में आपूर्ति होती है, लेकिन उसका सीजन अभी नहीं है। वर्तमान समय में कश्मीर से तीन तरह के सेब आते हैं। एक, डेढ़ व दो नंबर। लगभग सभी का बाजार है। इसमें एक नंबर की 75 प्रतिशत डिमांड है। डेढ़ व दो नंबर वाले सेब 25 फीसद बिक्री होते हैं। थोक फल कारोबारी सलीम ने बताया कि फलों की डिमांड की गई है। इसी हफ्ते माल जिले में पहुंच जाएगा। फुटकर फल कारोबारी वकील अहमद ने बताया कि इस बार बाजार में छठ पर्व पर 900 से 950 रुपये प्रति पेटी सेब थोक दर पर बिक्री होगा, इसे 100 रुपये किलोग्राम की दर से बेचा जाएगा।

chat bot
आपका साथी