जिले में 255 बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित

जनपद में कोविड अस्पतालों में 255 बेड आरक्षित किए गए हैं। जहां सभी जरू

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:07 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 04:07 PM (IST)
जिले में 255 बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित
जिले में 255 बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित

जागरण संवाददाता, बलिया: जनपद में कोविड अस्पतालों में 255 बेड आरक्षित किए गए हैं। जहां सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कोविड-19 से डरने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्कता जरूरी है। कोविड के मामले बढ़ने के साथ ही जनपद में रेपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) सतर्क हो गई है। जांच के बाद कोविड पॉजिटिव होने की स्थिति में आरआरटी का काम शुरू हो जाता है। आरआरटी पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर सबसे पहले संबंधित के घर का दौरा कर यह तय करती है। प्रभावित को होम आइसोलेशन में रखा जा सकता है या फिर उसे कोविड अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है।

यह सब देखने के बाद ही आरआरटी सलाह देती है कि आप घर में रहें या फिर अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है। सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि आरआरटी की सलाह मानें और उसके द्वारा पूछे जाने वाले सवालों के सही-सही जवाब दें। आपका यह सहयोग हमें इस बीमारी से लड़ने में मदद करेगा।

जनपद में 42 आरआरटी काम कर रही हैं। पॉजिटिव का उपचार शुरू कराने के साथ ही आरआरटी आसपास के घरों में सर्वे कर यह पता लगाने का प्रयास करती है कि किसी पड़ोसी में कोविड के लक्षण तो नहीं हैं। पड़ोसियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह आरआरटी को सही-सही जवाब दें और पॉजिटिव आए व्यक्ति और उसके परिवार के साथ कोई भेदभाव न करें।

chat bot
आपका साथी