मनाया उत्सव, लगाया 2441 लोगों को टीका

कोविड संक्रमण में बढ़ोतरी को देखते हुए इससे निबटने के लिए रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:19 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:19 PM (IST)
मनाया उत्सव, लगाया 2441 लोगों को टीका
मनाया उत्सव, लगाया 2441 लोगों को टीका

जागरण संवाददाता, बलिया: कोविड संक्रमण में बढ़ोतरी को देखते हुए इससे निबटने के लिए रविवार को ज्योतिबा फुले जयंती से टीका उत्सव की शुरुआत हुईं। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने उद्घाटन किया। खुद कोविड-19 का टीका भी लगवाया। जिले के 15 केंद्रों पर 39 सत्र लगाकर 2441 लोगों ने टीका लगवाया। 45 वर्ष से अधिक आयु के 1868 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई। साथ ही 573 बुजुर्ग और गंभीर रोग से ग्रसित लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गईं।

सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि टीकाकरण को लेकर लोग उत्साहित हैं। टीका लगवाने के लिए लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस हो रहा है। 120 बंदियों का हुआ टीकाकरण

बलिया : जिला जेल में बंद 45 से 60 वर्ष के उम्र के 120 बंदियों का वैक्सीनेशन हुआ। इसमें 13 महिला बंदी शामिल रहीं। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्या ने बताया कि संक्रमण को लेकर जेल प्रशासन पूरी तरह सर्तकता बरत रहा है। बंदियों को पहले सुखपुरा स्थित अस्थाई जेल में क्वारंटाइन समय अवधि तक रखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी