20 गोवंश बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने गौरामदनपुरा गांव में दो व्यक्तियों के दरवाजे से शनिव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:54 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 04:54 PM (IST)
20 गोवंश बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
20 गोवंश बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : पुलिस ने गौरामदनपुरा गांव में दो व्यक्तियों के दरवाजे से शनिवार की रात छापेमारी कर 20 गोवंश बरामद किया। पशु तस्कर रामआशीष को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं तीन तस्कर अंधेरे का लाभ उठाते भागने में सफल हो गए।

थानाध्यक्ष डीके पाठक टंडवा चट्टी पर पेट्रोल पंप के पास वाहनों की चेकिग कर रहे थे। सूचना मिली कि हरख यादव व रामअशीष यादव के दरवाजे पर वध के लिये बिहार के रास्ते गाड़ियों पर लाद कर बंगाल ले जाने के लिए पशु बंधे हुए हैं। इस पर वह इन दोनों के दरवाजे पर पहुंच गए। यह देख तस्कर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तीन तस्कर भाग निकलने में सफल हो गए। पुलिस को दोनों के दरवाजे पर बंधे छह गाय व 14 बछड़ों को अपने कब्जे में ले लिया। तस्कर हर्ष यादव, खडक बहादुर यादव निवासी गौरामदनपुरा व बजरंगी यादव निवासी एकइल पर मुकदमा कायम करते हुए पुलिस गिरफ्तारी में जुट गई है। बरामद पशुओं को अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल रघुनाथुर में दाखिल करा दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार तस्करों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी