पौधारोपण के साथ मना विश्व पर्यावरण दिवस

विद्यालय सरकारी कार्यालयों समेत कई स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मना

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:44 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:09 AM (IST)
पौधारोपण के साथ मना विश्व पर्यावरण दिवस
पौधारोपण के साथ मना विश्व पर्यावरण दिवस

बहराइच : पौधारोपण के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण कर जिलेवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना जरूरी है। एएसपी नगर अजयप्रताप, ग्रामीण रवींद्र सिंह, सीओ पयागपुर नरेश सिंह, शंकरप्रसाद व प्रतिसार निरीक्षक संतोष सिंह मौजूद रहे।

बेसिक शिक्षाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मिहीपुरवा, महसी, नानपारा, हुजूरपुर, पयागपुर में पौधारोपण किया। उत्कर्ष प्रताप सिंह, आदर्श शुक्ल, पंकज सिंह, हरिदेव, रतन तिवारी मौजूद रहे। रूल ऑफ लॉ सोसायटी (अवध) की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित बार एसोसिएशन सभागार में पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण करना सभी लोगों का दायित्व है। संजीव श्रीवास्तव, रेंजर दीपक सिंह, मैथलीशरण श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी मौजूद रहे। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष भगवानदास लखमानी ने शहर के इंदिरा पार्क में नीम, जामुन व अशोक के पौधे रोपित किए। डीएफओ कार्यालय परिसर में पौधरापण हुआ।

पयागपुर : मलूकसिंहपुरवा में कांग्रेस नेता विनय सिंह ने तुलसी व पीपल का पौधा रोपकर पर्यावरण दिवस मनाया। इस मौके पर निबरे आर्य, गौतम मिश्र, अमित कश्यप, रामनारायण यादव, राजितराम, महताब आलम मौजूद रहे। मिहीपुरवा: कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के इको अवेयरनेस सेंटर पर स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स व वन विभाग ने जागरूकता बैठक की। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी दबीर हसन व क्षेत्रीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने पर्यावरण सुरक्षा के बारे में बताया। वन दारोगा मयंक पांडेय, अनिल कुमार, लवलेश श्रीवास्तव, गोविद सिंह मौजूद रहे। पर्यावरण प्रेमी दिव्यांग मिथिलेश जायसवाल ने पौधारोपण किया।

कैसरगंज : परमहंस पीजी कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर प्राचार्य डॉ. नीरज वाजपेयी किया। डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. शैलजा दीक्षित, दिव्या पोरवाल, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे। जरवल : भाजपा नेता प्रमोद गुप्त ने बद्रीशाह शिशु मंदिर परिसर में 51 पौधों का रोपण किया। प्रबंधक मनीष गुप्त, डॉ. दीपक गुप्त, रामपाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी