हैंडपंप में करंट उतरने से मजदूर की मौत

रिसिया(बहराइच) : मंगलवर को रिसिया थाना क्षेत्र के परेवा खान गांव में मजदूरी कर रहा युवक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 12:02 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 12:02 AM (IST)
हैंडपंप में करंट उतरने से मजदूर की मौत
हैंडपंप में करंट उतरने से मजदूर की मौत

रिसिया(बहराइच) : मंगलवर को रिसिया थाना क्षेत्र के परेवा खान गांव में मजदूरी कर रहा युवक हैंडपंप में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

परेवा खान गांव निवासी फूल बेगम पत्नी बब्बन के घर में निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य में गांव के मंशाराम पुत्र बाबादीन मजदूरी पर कार्य कर रहे थे। इस दौरान दोपहर को मंशाराम भोजन करने घर गए और फिर काम पर वापस लौट आए। निर्माण के दौरान मोटर से लगे हैंडपंप में करंट उतर रहा था। वह करंट की चपेट में आ गए। चीख-पुकार सुनकर अन्य मजदूर व परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते और बचाव करते तब तक उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी