बीच सड़क पर चिघाड़ता रहा टस्कर हाथी, सहमे पर्यटक

बहराइच कतर्नियाघाट वन्यजीव से सटे गांवों के आसपास हाथियों का झुंड कई दिनों से विचरण

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 10:36 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:36 PM (IST)
बीच सड़क पर चिघाड़ता रहा  टस्कर हाथी, सहमे पर्यटक
बीच सड़क पर चिघाड़ता रहा टस्कर हाथी, सहमे पर्यटक

बहराइच : कतर्नियाघाट वन्यजीव से सटे गांवों के आसपास हाथियों का झुंड कई दिनों से विचरण कर रहा है। शनिवार की शाम टस्कर हाथी बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर आ गया। कुछ देर तक हाथी चिघाड़ता रहा। इससे जंगल घूमकर लौट रहे पर्यटक सहम गए। कुछ देर बाद हाथी के जंगल में चले जाने के बाद आवागमन शुरू हो सका।

कतर्निया रेंज से निकला टस्कर हाथी गिरिजापुरी-बिछिया मार्ग पर आ गया। हाथी को देखने के लिए दोनों ओर से पर्यटक पहुंच गए। इस पर हाथी चिघाड़ने लगा। हाथी का रौद्र रूप देखते हुए पर्यटकों ने अपने वाहन भी पीछे कर लिए। 15 मिनट बाद हाथी जंगल में चला गया। इस दौरान कुछ पर्यटकों ने अपनी मोबाइल में हाथी की तस्वीरें भी कैद कीं।

इन दिनों हाथियों का झुंड भवानीपुर समेत कई गांवों के आसपास खेतों में डेरा जमाए हुए है। फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ गांव में भी उत्पात मचा रहे हैं। हाथियों ने नष्ट की पांच बीघे फसल

बहराइच : कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्निया रेंज से सटे भवानीपुर गांव के ननकऊ के खेत में रविवार को दोपहर हाथियों का झुंड पहुंच गया। खेत में लरी गेहूं की पांच बीघा फसल नष्ट कर दी। ग्रामीणों ने हांका लगाकर हाथियों के झुंड को जंगल की ओर भगाया।

पीड़ित किसान ने बताया कि उसकी फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है। इसके बाद हाथियों के झुंड ने बिछिया मार्ग से गुजर रहे साइकिल सवार को भी दौड़ा लिया। एक साइकिल सवार को हाथी ने पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया। वन कर्मियों के पहुंचने पर हाथी जंगल की ओर चले गए। डीएफओ यशवंत कुमार ने बताया कि मौके पर वन कर्मी मौजूद हैं। सतर्कता बरती जा रही है।

chat bot
आपका साथी